सिवनी
माटी गणेश-सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रदूषण से बचाव का दिया संदेश
विकासखंड घंसौर के सेक्टर क्रमांक-02 अंतर्गत ग्राम पंचायत छितापार स्थित सांदीपनि विद्यालय में माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था श्री राम जागृति सेवा समिति, घंसौर द्वारा किया गया।














