मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी जिले के पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने राज्य का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट विजिट किया। उन्होंने उसकी खासियत जानी। उन्होंने यह भी जाना कि यह प्रोजेक्ट आखिर किस तरह कई गांवों की तस्वीर बदलेगा।
अक्टूबर माह के प्रथम कार्यालयीन दिवस पर गुरूवार को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ एवं राष्ट्रगान ‘‘जन-गण-मन’’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य द्वारा जनसुनवाई करते हुए आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माई भारत निवाड़ी द्वारा जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जेरोन खालसा और ग्राम पंचायत जवारपुरा में स्वच्छता श्रमदान, ग्रामसभा, योग, पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।जेरोन खालसा में स्वच्छता श्रमदान एवं योग शिविरशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेरोन खालसा में नगर परिषद जेरोन खालसा के सहयोग से स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण एवं योग शिविर आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, स्वच्छता मित्रों, नगर परिषद कर्मचारियों एवं नागरिकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग की अपील की गई। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान का स्मरण किया गया।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान करीबन 71 आवेदन प्राप्त हुए। विदित है कि नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है।
ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्राम पंचायतों की कार्यप्रगति की समीक्षा के क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक गहलोत ने आज जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत कोश्यारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जिला मुख्यालय स्थित इवीएम वीवीपेट वेयर हाउस का निर्धारित त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस का ताला खोलकर कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण कक्षों का गहन अवलोकन किया गया।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों (डीएनटी) के लिए शिक्षा तक समान पहुंच को मजबूत करने के लिए लक्षित हस्तक्षेप किए हैं।
मशीनीकृत स्वच्छता उपकरण और वित्तीय सहायता तक पहुंच स्वच्छता पेशेवरों को अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद कर सकती है।
सीमित आय, समाज की मुख्यधारा से अलग होना और शिक्षा के अवसरों की कमी के कारण आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों के सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षित भविष्य के निर्माण की संभावनाएं सीमित हो सकती हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद आलीराजपुर द्वारा सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राही लाभ शिविर का आयोजन कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में किया गया।