कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य द्वारा जनसुनवाई करते हुए आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। जनसुनवाई के दौरान 157 आवेदन प्राप्त हुए। डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य द्वारा जनसुनवाई में आवेदको के आवेदनों का निराकरण किया गया तथा समय सीमा के आवेदनों में त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये गये।



