कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर सार्थक दीवाली अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम बांसरैया में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर दीवाली मनाई गई तथा ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, मिठाई, फूलझडियां आदि भेंट किये गये। इस अवसर पर तहसीलदार श्री नरेश रायपुरिया, सरपंच श्रीमती ममता आदिवासी, रीडर श्री संजय जैन, श्री दिनेश सोनी, पटवारी श्री रविन्द्र सिंह धाकड आदि मौजूद रहें।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ मिलकर चौपाल पर दीप प्रज्जवलित किया गया और सभी को दीप पर्व की शुभकामनाएं दी गई, इसके साथ ही आतिशबाजी करते हुए दीपावली मनाई गई। गांव की चौपाल पर आयोजित दीपावली कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों एवं ग्रामीणों को मिठाई एवं फल भेंट किये गये। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए उनके अध्ययन एवं अध्यापन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई। इसके साथ ही स्वामित्व योजना के तहत नवलपुरा निवासी श्री बाबू पुत्र श्री प्रीतम, श्री राधे पुत्र श्री प्रीतम तथा श्री रोशन पुत्र श्री रामजीलाल की रजिस्ट्री की गई और धनतेरस के दिन स्वामित्व का अधिकार प्रदान किया गया। इसके साथ ही योजना के तहत अन्य लोगों की ई-केवायसी भी की गई।




