हर व्यक्ति के जीवन में अपने घर का विशेष महत्व होता है। यह केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि परिवार की पहचान और सुरक्षा का आधार भी होता है। शासन की स्वामित्व योजना ने इसी भावना को मजबूती देते हुए ग्रामीणों को उनके आवासीय मकानों का कानूनी अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत शाजापुर जिले के ग्राम सलसलाई की निवासी श्रीमती जानी बाई को भी उनके मकान की रजिस्ट्री नि:शुल्क प्राप्त हुई। अब उनके पास अपने घर के स्वामित्व का विधिवत प्रमाण उपलब्ध है। इससे उन्हें संपत्ति संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी और अपने मकान के अधिकार को लेकर दस्तावेजी स्पष्टता भी प्राप्त हुई है।

श्रीमती जानी बाई ने इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। शासन की इस पहल से वर्षों से अपने घरों में निवास कर रहे परिवारों को अब उनके मकान का अधिकार दस्तावेजों के रूप में मिल रहा है।