मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान करीबन 71 आवेदन प्राप्त हुए। विदित है कि नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई शासन और नागरिकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिक सीधे प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं।






