उमरिया।सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए जिले के उत्कृष्ट एवं प्रगतिशील किसानों को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना संचालक आत्मा ए.आर. मैड़ा ने बताया कि किसानों द्वारा अपनाई गई उन्नत कृषि तकनीक, उत्पादन एवं उत्पादकता के आधार पर जिले के तीनों विकासखंडों से एक-एक किसान का चयन जिला स्तरीय सर्वोच्च उत्पादकता पुरस्कार के लिए किया जाएगा। इसके लिए कृषि, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, पशुपालन एवं कृषि अभियांत्रिकी से जुड़े उत्साही और प्रगतिशील किसान आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। किसानों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाकर 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। किसान अपने आवेदन विकासखंड करकेली, मानपुर एवं पाली के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। योजना एवं पुरस्कार संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान कार्यालय परियोजना संचालक (आत्मा) समिति जिला उमरिया अथवा संबंधित विकासखंड कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान बीटीएम एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) से संपर्क कर सकते हैं।