उमरिया 1 अक्टूबर। गांधी जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओ का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओ में ग्रामीण विकास विभाग की ग्राम विकास योजना 2027-28 का अनुमोदन होगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा में पूर्ण नल जल योजनाओं का संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही स्वामित्व पर भी ग्राम सभा में चर्चा होगी। नशा मुक्त भारत बनाये जाने के संकल्प को भी ग्राम सभा में पारित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने निर्देश दिए है कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर शासन व्दारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं।




