रीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए पंजीयन से वंचित रह गए बालाघाट जिले के किसानों को शासन ने एक और अवसर प्रदान किया है। शासन द्वारा किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 11 नवंबर 2026 निर्धारित कर दी गई है।उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए किसानों के पंजीयन की प्रारंभिक अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। इसके बाद पंजीयन से वंचित किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन ने पंजीयन की अवधि बढ़ाकर 4 नवंबर तक कर दी थी। इसके बावजूद बालाघाट जिले में कुछ किसान अपना पंजीयन नहीं करा पाए हैं। ऐसे किसानों की सुविधा को देखते हुए शासन ने एक बार फिर पंजीयन की तिथि में वृद्धि की है। अब 4 नवंबर तक पंजीयन नहीं करा पाए किसान अपने निर्धारित पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर 11 नवंबर तक समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं।जिले के शेष रह गए किसानों से अपील की गई है कि वे बढ़ाई गई अवधि का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा में अपना पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।





