उज्जैन, 7 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के क्रम में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार "सेवा मेरा योगदान अभियान" का आयोजन जिला आयुष कार्यालय द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा पाठक के नेतृत्व में 7 अक्टूबर को किया गया। इसके अंतर्गत जिले के सभी 6 विकासखंडों में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए।उज्जैन विकासखंड में अभियान के अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र जैन द्वारा योग एवं ध्यान सत्र का मुख्य कार्यक्रम पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित किया गया। सत्र में डॉ. जैन द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। अष्टांग योग के आठ अंग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि से अवगत कराया गया। साथ ही नियमित योग अभ्यास से एकाग्रता, आत्म नियंत्रण, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक सोच विकसित होने की भी जानकारी दी गई।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन में डॉ. श्वेता गुजराती ने आयुर्वेद के सिद्धांत स्वस्थ स्वास्थ्यरक्षण एवं आतुरस्य विकार प्रशमन के संदर्भ में स्वस्थ जीवन में योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। अंत में योग एवं आयुर्वेद को अपनाने की शपथ ली गई।इस अवसर पर योग सत्र का संचालन श्री श्रीकांत पैठने एवं श्रीमती श्रुति पैठने द्वारा कराया गया। जिला आयुष विभाग द्वारा संचालित सभी 6 विकासखंडों की 35 संस्थाओं के माध्यम से कुल 13,882 लाभार्थी हुए।इस मौके पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल उज्जैन, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उज्जैन, उच्च शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा संचालित संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला पतंजलि योग समिति मध्य प्रदेश पश्चिम, ब्रह्मकुमारी आश्रम, गायत्री शक्तिपीठ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट उज्जैन, योग संस्थान, युवा भारत समिति आदि संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।
आयुष
संपूर्ण जिले में हुआ योग एवं ध्यान सत्र का संचालन

उज्जैन · 7 अक्टूबर 2026 · 3 मिनट
संपूर्ण जिले में हुआ योग एवं ध्यान सत्र का संचालन जिला आयुष विभाग उज्जैन की 35 संस्थाओं के माध्यम से 13,882 नागरिक, छात्र एवं छात्राएं हुए लाभान्वित आयुर्वेद एवं योग को अपनाने के लिए ली गई शपथ
खास बातें
- सत्र में डॉ. जैन द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई।
- अष्टांग योग के आठ अंग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि से अवगत कराया गया।
- अंत में योग एवं आयुर्वेद को अपनाने की शपथ ली गई।इस अवसर पर योग सत्र का संचालन श्री श्रीकांत पैठने एवं श्रीमती श्रुति पैठने द्वारा कराया गया।
उज्जैन से और
और →यह भी पढ़ें
और →खंडवा
’’मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’’ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के तहत चिंचगोहन में शिविर संपन्न
खंडवा

बालाघाट
मशरूम की खेती से हर माह 50 हजार रुपये तक कमा रहीं ज्योति, दूसरी महिलाओं को भी बना रहीं आत्मनिर्भर
बालाघाट

अलीराजपुर
पारंपरिक खेती से बहुफसली खेती तक का सफर, चीकू, अमरूद, नारियल और फूलों की खेती से संवार रहे आर्थिक स्थिति
अलीराजपुर

