उज्जैन,23 अक्टूबर। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान सही स्वास्थ्य सलाह देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के माध्यम से सुमन सखी चैटबॉट की सुविधा प्रारंभ की गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. विक्रम सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुमन सखी चैटबॉट गर्भावस्था, प्रसव और शासकीय योजनाओं सहित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने वाली डिजिटल सुविधा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर आधारित यह चैटबॉट गर्भावस्था से लेकर नवजात शिशु की देखभाल तक की जानकारी प्रदान करता है। इसे महिलाओं की डिजिटल दीदी भी कहा जा सकता है। यह हिंदी भाषा में 24 घंटे उपलब्ध है तथा ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए उपयोगी है।चैटबॉट का उपयोग करने के लिए महिलाएं अपने मोबाइल में 97709-05942 नंबर सेव कर व्हाट्सऐप पर नमस्ते या नमस्कार लिखकर संदेश भेज सकती हैं। इसके बाद चैटबॉट का मेन्यू उपलब्ध हो जाता है, जिसके माध्यम से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।इस चैटबॉट के माध्यम से गर्भावस्था एवं जांच, गर्भावस्था में खतरे के संकेत, गर्भवती महिला का पंजीकरण, प्रसव एवं उसकी तैयारी, नवजात शिशु की देखभाल, स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी, शासकीय योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।इस सुविधा की खास बात यह है कि यह गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को बिना झिझक अपनी समस्याओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अवसर देती है। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी और आपातकालीन स्थिति में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
गर्भवती महिलाओं को व्हाट्सऐप पर मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सुमन सखी चैटबॉट हिंदी में 24 घंटे उपलब्ध, गर्भावस्था से नवजात शिशु की देखभाल तक मिलेगी जानकारी
उज्जैन · 23 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर आधारित यह चैटबॉट गर्भावस्था से लेकर नवजात शिशु की देखभाल तक की जानकारी प्रदान करता है।
- इसे महिलाओं की डिजिटल दीदी भी कहा जा सकता है।
उज्जैन से और
और →यह भी पढ़ें
और →खंडवा
’’मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’’ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के तहत चिंचगोहन में शिविर संपन्न
खंडवा

बालाघाट
मशरूम की खेती से हर माह 50 हजार रुपये तक कमा रहीं ज्योति, दूसरी महिलाओं को भी बना रहीं आत्मनिर्भर
बालाघाट

अलीराजपुर
पारंपरिक खेती से बहुफसली खेती तक का सफर, चीकू, अमरूद, नारियल और फूलों की खेती से संवार रहे आर्थिक स्थिति
अलीराजपुर

