उज्जैन,23 अक्टूबर। मध्य प्रदेश सरकार की उर्वरक वितरण में ई-टोकन व्यवस्था से किसान खुश है, और किसान चाहते है ई टोकन व्यवस्था ऐसी ही चलती रहे। किसानों को बिना लाइन के बिना कालाबाजारी के सुगमता से उर्वरक प्राप्त हो रहा है। ग्राम आलमपुर उडाना के ध्रुवनारायण यह बात कहते हुए उम्मीद करते है कि यह व्यवस्था सालों साल जारी रहेगी। ई-टोकन की व्यवस्था के लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद करते है।




