आपने मेले तो बहुत देखे और सुने होंगे लेकिन, गधों का मेला शायद ही कहीं देखा हो। धार्मिक नगरी चित्रकूट के मंदाकिनी नदी तट पर उतारा बाजार में गधों का ऐतिहासिक मेला लगता है। दीपावली के दूसरे दिन चित्रकूट में गधों का यह मेला मुगल शासक औरंगजेब के जमाने से लगता चला आ रहा है। मेंले में मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश से बडी संख्या में गधों के व्यापारी अपने पशु लेकर आते हैं। यहां गधा, घोडी तथा खच्चर नश्ल के जानवरों का बडी संख्या में क्रय-विक्रय किया जाता है। चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन से शुरू होने वाले दो दिवसीय गधा बाजार में हजारों की संख्या में गधों, घोडी और खच्चरों का लगने वाला जमघट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र भी बना रहता है। इसकी बाकायदा नगर पंचायत चित्रकूट व्यवस्था करता है। मेले में देश के कोने-कोने से गधा व्यापारी अपने पशुओं के साथ आते हैं। गधों के इस ऐतिहासिक मेले में लाखों का व्यापार होता है। कहा जाता है कि इस मेले की परंपरा मुगल बादशाह औरंगजेब ने शुरू की थी। औरंगजेब ने चित्रकूट के इसी मेले से अपनी सेना के बेड़े में गधों और खच्चरों को शामिल किया था। वर्ष 1977 से नगर पंचायत चित्रकूट द्वारा गधा मेले की व्यवस्था की जा रही है।
खेती-किसानी
आकर्षण का केन्द्र बना चित्रकूट का गधा मेला

सतना · 10 नवंबर 2026 · 2 मिनट
72 हजार में बिका चंकी पाण्डेय
खास बातें
- आपने मेले तो बहुत देखे और सुने होंगे लेकिन, गधों का मेला शायद ही कहीं देखा हो।
- गधों के इस ऐतिहासिक मेले में लाखों का व्यापार होता है।
- वर्ष 1977 से नगर पंचायत चित्रकूट द्वारा गधा मेले की व्यवस्था की जा रही है।




