कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पराली प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रकार की पहल की जा रही है। इसी क्रम में स्ट्रॉ रीपर (भूसा मशीन) के माध्यम से ग्राम मऊ में पराली प्रबंधन का प्रदर्शन किया गया। सहायक कृषि यंत्री श्री नवीन कुमार ने बताया कि पराली प्रबंधन हेतु किसानो को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करने एवं फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के उद्देश्य से कृषक श्री गुरप्रीत सिंह ग्राम मऊ के खेत में स्ट्रा रीपर का प्रदर्शन कर पराली से भूसा तैयार किया गया। जिससे फसल अवशेषों का उपयोग पशु चारे के रूप में किया जा सकता है। किसानों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से सहायक कृषि यंत्री श्री नवीन कुमार द्वारा पराली प्रबंधन अपनाने हेतु अपील की गई है।