कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में नमो सेवा- अनकही कहानियां गतिविधि अंतर्गत नुक्कड नाटक के माध्यम से गत 25 वर्षो में हुए विकास कार्यो एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर जन जागरूकता आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपाल धानुक शाहबाद नाट्य मंडली द्वारा नुक्कड़ नाटक नमो अनकही कहानियां का मंचन बस स्टैण्ड श्योपुर एवं सोईकलां में किया गया।






