कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत संचालित दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के दौरान क्रीडा परिसर ढेगदा में आयोजित रिले दौड 4गुणा 100 मीटर के बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र तथा बालक वर्ग में पश्चिम क्षेत्र की टीम विजेता रहीं, इसके साथ ही बाधा दौड के बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की भावना धुर्वे ने तथा बालक वर्ग में पश्चिम क्षेत्र के सोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 100, 200, 400 एवं 600 मीटर दौड सहित लम्बी कूद और डिस्क थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संपन्न हुआ। आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य श्री एमपी पिपरैया, बीईओ श्री एमपी मौर्य, प्राचार्य हायर सैकेण्डरी स्कूल कराहल श्री अजय रावत सहित जनजाति कार्य विभाग के अन्य प्राचार्याे की उपस्थिति में आयोजित समापन अवसर पर विजेता टीमों एवं खिलाडियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किये गये।

दो दिन तक आयोजित प्रतियोगिताओं के क्रम में रिले दौड 4गुणा 100 मीटर के बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र ने प्रथम, पश्चिम क्षेत्र ने द्वितीय तथा पूर्वी क्षेत्र ने तृतीय एवं बालक वर्ग में पश्चिम क्षेत्र ने प्रथम, मध्य क्षेत्र ने द्वितीय तथा दक्षिण क्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड के बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की भावना धुर्वे प्रथम रही, जबकि पश्चिम क्षेत्र की रीतिशा ने द्वितीय और मांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में पश्चिम क्षेत्र के सोनू प्रथम, पश्चिम क्षेत्र के प्रतीक द्वितीय तथा दक्षिण क्षेत्र के अभिषेक धूमकेती तृतीय स्थान पर रहें। 100 मीटर दौड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की दीपिका मरावी ने प्रथम, पश्चिम क्षेत्र की आरती आर्य ने द्वितीय एवं दक्षिण क्षेत्र की संजू साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मध्य क्षेत्र के अजय पटेलिया प्रथम स्थान पर रहें, जबकि दक्षिण क्षेत्र के अनुराग परते ने द्वितीय एवं पूर्वी क्षेत्र के संजय सिंह तृतीय स्थान पर रहें।

200 मीटर दौड के बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की दीपिका मरावी ने प्रथम, पश्चिम क्षेत्र की आरती आर्य ने द्वितीय और पूर्वी क्षेत्र की सोनम मरावी ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मध्य क्षेत्र के संदीप विजेता रहे, जबकि पश्चिम क्षेत्र के संजय सिंह ने द्वितीय एवं दक्षिण क्षेत्र के विकास मरकाम ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड के बालिका वर्ग में पश्चिम क्षेत्र के सकीला विजेता रही, पूर्वी क्षेत्र की सोनम मरावी ने द्वितीय और दक्षिण क्षेत्र की दीपिका धुर्वे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में पश्चिम क्षेत्र के विशाल प्रथम, मध्य क्षेत्र के संदीप द्वितीय एवं दक्षिण क्षेत्र के अनुराग परते तृतीय स्थान पर रहें। 600 मीटर दौड के बालिका वर्ग में पश्चिम क्षेत्र की महिमा गरवाल ने प्रथम, पूर्वी क्षेत्र की दीपिका सिंह ने द्वितीय और दक्षिण क्षेत्र की मुस्कान धुर्वे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में पश्चिम क्षेत्र के देवराज कपासे प्रथम स्थान पर रहें, जबकि पश्चिम क्षेत्र के रितेश केदू द्वितीय और मध्य क्षेत्र के अजय पटेरिया तृतीय स्थान पर रहें। डिस्क थ्रो के बालक वर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिता के दौरान पश्चिम क्षेत्र के सुनील प्रथम, पश्चिम क्षेत्र के राजेश द्वितीय तथा दक्षिण क्षेत्र के हेमराज तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की पल्लवी और संजना क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही, जबकि पूर्वी क्षेत्र की प्रतिज्ञा को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में पश्चिम क्षेत्र के सोनू प्रथम, दक्षिण क्षेत्र के विकास द्वितीय और मध्य क्षेत्र के प्रमोद तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में खेल अधिकारी श्री महाराज सिंह पचौरिया, श्री रमेश बाथम, श्री श्यामसुंदर मुदगल, श्री शिशुपाल सेमिल, श्री विमल कुमार गुप्ता, श्रीमती अल्पना कुमारी, श्री आशीष दुबे, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री शिवकुमार तोमर, श्री देवेन्द्र सिकरवार, श्री अनुज, श्री लोकेश राव, श्री गौरव, श्री उदय, श्री राकेश सिंह परमार, श्रीमती बिन्दु शर्मा, श्री डेलेन तुमराची आदि पीटीआई एवं खेल प्रशिक्षको का सहयोग रहा। सहायक आयुक्त श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विभागीय प्रतियोगिता में 4 क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया, इसके अंतर्गत पूर्वी क्षेत्र में अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, दक्षिण क्षेत्र में बालाघाट, सिवनी, छिंदवाडा, डिडौंरी, जबलपुर, मंडला, पश्चिम क्षेत्र में झाबुआ, अलीराजपुर, बडवानी, धार, इंदौर, रतलाम एवं खरगौन तथा मध्य क्षेत्र में बैतूल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा तथा श्योपुर जिले शामिल रहे।