मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी जिले के पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने राज्य का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट विजिट किया। उन्होंने उसकी खासियत जानी। उन्होंने यह भी जाना कि यह प्रोजेक्ट आखिर किस तरह कई गांवों की तस्वीर बदलेगा।
मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत निवाड़ी जिले में सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जिले में सोयाबीन कृषकों के पंजीयन की प्रक्रिया 03 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए जिले में 3 प्रमुख पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ किसान पूरी तरह निःशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान भाई निम्नलिखित केंद्रों पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।• निवाड़ी विकासखंड के लिए: ओरछा विपणन सहकारी समिति• पृथ्वीपुर विकासखंड के लिए: रामराजा विपणन सहकारी समिति• ओरछा क्षेत्र के लिए: प्राथमिक कृषि साख समितिघर बैठे ऑनलाइन पंजीयन का भी विकल्पकिसानों को पंजीयन केंद्रों की लंबी लाइनों से बचाने के लिए शासन ने ऑनलाइन का विकल्प भी दिया है। किसान भाई अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं सीधे MP e-Uparjan Portal पर जाकर भी बिना किसी शुल्क के अपना ऑनलाइन
दशहरा मैदान भोपाल में आज शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में जबलपुर के युवा कृषक तन्मय दास के समन्वित कृषि (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) मॉडल को जमकर सराहा गया।
जिले भर में सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 3 अक्टूबर को जिले के सभी विकासखण्डों में सेवा सेतु तथा जन विश्वास शिविर आयोजित किये गये।
किसान चौपाल बनें किसानों से संवाद का माध्यम श्रीअन्न और धान उपार्जन के लिए समय रहते पंजीयन करायें किसान सेवा-संकल्प अभियान से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के किसानों से किया वर्चुअल संवाद मुख्यमंत्री निवास से किया बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. की 64वीं वार्षिक सर्वसाधारण बैठक कलेक्टर एवं प्रशासक श्री स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैंक से जुड़े निदेशक मंडल के सदस्य, अधिकारी तथा सहकारी क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अक्टूबर माह के प्रथम कार्यालयीन दिवस पर गुरूवार को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ एवं राष्ट्रगान ‘‘जन-गण-मन’’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।