प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में विद्या वन में स्वच्छता अभियान चलाकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्या वन में लगे पेड़-पौधों का संरक्षण करना, उनकी नियमित सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करना, अनावश्यक पौधों एवं खरपतवार को हटाना तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर एक आकर्षक वाटिका के रूप में विकसित करना था। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण में योगदान दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा, डॉ. नवीन कुमार एवं डॉ. नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. क्रांति मिश्रा ने कहा कि विद्या वन की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी और इसका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हम महाविद्यालय में रहें या न रहें, हमारा विद्या वन न केवल सतना, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में नंबर वन होना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. गुप्ता ने भी विद्या वन के संरक्षण में रुचि व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं इसमें योगदान देंगे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी के सहयोग से विद्या वन को संरक्षित एवं विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई। स्वयंसेवकों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। साथ ही विद्या वन को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा उसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
खेती-किसानी
विद्या वन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

सतना · 24 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण में योगदान दिया।
- कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा, डॉ. नवीन कुमार एवं डॉ. नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
- महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. गुप्ता ने भी विद्या वन के संरक्षण में रुचि व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं इसमें योगदान देंगे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।




