मैहर,18 सितंबर। ग्राम पकरिया निवासी श्री शत्रुध्न राठौर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार की नई राह बनाई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की सहायता से प्राप्त 06 लाख रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष 2023 में प्राप्त होने पर वेल्डिंग वर्कशॉप शुरू की। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने श्री राठौर के हुनर को व्यवसाय का रूप देने में मदद की।

आज वे स्वयं रोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। श्री राठौर की सफलता यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन की रोजगारपरक योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान कर रही हैं।