शहडोल के वार्ड क्रमांक 05 निवासी श्रीमती आशा कन्नोजिया को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से उन्हें काफी लाभ होता है।

श्रीमती आशा कन्नोजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित यह योजना उपयोगी है। श्रीमती आशा कन्नोजिया ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।