कटनी (23 अक्टूबर) - वर्षों से जिस घर में परिवार अपनी खुशियां संजोते हैं, उसी घर की जमीन का कानूनी अधिकार मिलना उनके लिए सुरक्षा और विश्वास का नया आधार बन जाता है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वामित्व योजना में जिले के 10 परिवारों को उनकी आवासीय भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री प्रदान की गई। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने हितग्राहियों को रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपे। अपने आशियाने का कानूनी हक मिलने से परिवारों को संपत्ति की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य का भरोसा मिला। योजना के तहत ग्राम कोटरहिया निवासी नारेन्द्र राठौर पिता रामजिवावन राठौर को 245 वर्गमीटर तथा संतोष सिंह पिता उदयराज सिंह को 38 वर्गमीटर भूमि की रजिस्ट्री प्रदान की गई। ग्राम मुहास निवासी जमुना पिता मंगल सिंह को 133 वर्गमीटर, ग्राम दड़ौरी निवासी हीरालाल यादव पिता सुकाली यादव को 241 वर्गमीटर और ग्राम पौनिया निवासी पांडू प्रसाद भ‍ूमिया पिता सिमाली भूमिया को 64 वर्गमीटर और शंकर पुरी गोस्‍वामी पिता जयराम पुरी गोस्वामी को 102 वर्गमीटर भूमि की रजिस्ट्री प्रदान की गई। इसी प्रकार ग्राम जिवारा निवासी सत्‍ती कोल पिता पहलातन कोल को 677 वर्गमीटर और रघुनंदन प्रसाद लोहार पिता रामचरण विश्वकर्मा को 153 वर्गमीटर तथा ग्राम देवसरी इंदौर निवासी सौखीलाल पिता बिसालीराम पटेल को 87 वर्गमीटर भूमि और हनुमान पटेल पिता लक्ष्मण प्रसाद पटेल को 326 वर्गमीटर भूमि का स्वामित्व दस्तावेज प्रदान किया गया।स्वामित्व का प्रमाण, भविष्य की सुरक्षा स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में आवासीय भूमि और मकानों के स्वामित्व को अभिलेखबद्ध कर पात्र परिवारों को कानूनी पहचान प्रदान करना है। रजिस्ट्री मिलने से हितग्राहियों को अपनी भूमि पर मालिकाना हक का प्रमाण प्राप्त हुआ है। इससे संपत्ति संबंधी विवादों और भविष्य की अनिश्चितताओं को कम करने में मदद मिलेगी। अपने आशियाने का कानूनी अधिकार मिलने से परिवारों के लिए यह दस्तावेज केवल जमीन का प्रमाण नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत से बने घर की सुरक्षा और भविष्य के प्रति विश्वास का आधार भी है।