मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी राऊ इंदौर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 732 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में रक्त संग्रहण एवं चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाएं एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं एमवाय हॉस्पिटल इंदौर के स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विशेषज्ञ टीम द्वारा की गईं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं एवं अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने आगे आकर रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा दल एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।